RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026 : Apply Online

रेल कोच फैक्ट्री (RCF) कपूरथला, रेलवे मंत्रालय द्वारा 550 एक्ट अपरेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती Apprenticeship Act 1961 के तहत निकाली गई है।

योग्य अभ्यार्थी 09 दिसंबर 2025 से 07 जनवरी 2026 आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन लिंक बंद हो जाएगा, इसलिए समय पर आवेदन करें।

आवेदन करने से पहले अभ्यार्थी नीचे दिए गए महत्वपूर्ण तिथियों, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, रिक्तियों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates) :

  • आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 09/12/2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 07/01/2026 (रात 24:00 बजे तक)
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 07/01/2026
  • परीक्षा तिथि: बाद में जारी
  • एडमिट कार्ड उपलब्ध: परीक्षा से पहले

आवेदन शुल्क (Application Fee) :

  • सामान्य / OBC / EWS: ₹100/-
  • SC / ST / PH: ₹0/- (मुफ़्त)
  • महिला उम्मीदवार: ₹0/- (मुफ़्त)
  • भुगतान मोड: ऑनलाइन (डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / UPI)

आयु सीमा (Age Limit) :

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष
  • आयु की गणना: 07.01.2026 के अनुसार
  • नोट: आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।

रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details) :

पद का नामकुल पदशैक्षणिक योग्यता
Apprenticeship Act 1961 के तहत प्रशिक्षण के लिए अपरेंटिस पद550• उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (High School) या उसके समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक के साथ उत्तीर्ण किया हो।
• उम्मीदवार के पास National Council for Vocational Training (NCVT) द्वारा जारी संबंधित ट्रेड में National Trade Certificate (NTC) होना चाहिए।

Trade-Wise Vacancy Details :

S.NoTrade का नामURSCSTOBCकुल सीटेंPWDEx.SM
01Fitter752311411500605
02Welder (G&E)902714491800705
03Machinist10030205200101
04Painter (G)15050208300101
05Carpenter15050208300101
06Electrician35110519700302
07AC & Ref. Mechanic15050208300101
08Mechanic (Motor Vehicle)100302052001
09Electronic Mechanic10030205200101
Total27585421485502118

आवेदन कैसे करें (How to Fill) :

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: www.rcf.indianrailways.gov.in
  • होमपेज पर दिए गए “Act Apprentice Recruitment 2026 – Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करके रजिस्टर करें और OTP/ईमेल के माध्यम से वेरिफाई करें।
  • पूरा आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाणपत्र) अपलोड करें और अपने ट्रेड का चयन करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट या PDF कॉपी सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions)

  • आवेदन केवल आधिकारिक RCF पोर्टल rcf.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जाना चाहिए।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 07 जनवरी 2026 है, और यह लिंक रात 24:00 बजे के बाद स्वतः बंद हो जाएगा।
  • अभ्यार्थी यह सुनिश्चित करें कि वे Apprenticeship Act 1961 के अंतर्गत निर्धारित पात्रता मानकों को पूरा करते हों।
  • नाम, ट्रेड चयन, योग्यता और अन्य सभी विवरण सही-सही भरें। बाद में किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • प्रशिक्षण Technical Training Centre, Rail Coach Factory (RCF), Kapurthala में विभिन्न निर्धारित ट्रेडों के लिए आयोजित किया जाएगा।

Important Links :

Apply LinkClick here
Download Notification Click here
WebsiteClick here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top